Garden: किसान बाग लगाकर बढ़ाएं आमदनी, सरकार की ओर से मिल रही 70 फीसदी तक सब्सिडी

Garden: हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और बाग लगाने पर किसानों को 70 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। बागवानी को अपनाकर किसान अपनी अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित ...

Garden: हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और बाग लगाने पर किसानों को 70 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। बागवानी को अपनाकर किसान अपनी अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित कर सकते हैं। बागवानी खेती का ऐसा तरीका है, जिसमें फसलों के साथ-साथ फलों के उत्पादन से भी आमदनी की जा सकती है।

सभी जिलों में 30 जून तक जागरूकता अभियान

Garden

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के द्वारा बागवानी (Garden) को अपनाकर किसान अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित कर सकते हैं। किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं के अनुसार बाग लगाने पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं से अवगत करवाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 जून तक जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

बीमा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक

उन्होंने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार जिला में किसानों को बाग (Garden) लगाने पर 43,000 रुपये प्रति एकड़ व सब्जी लगाने पर 15,000 रुपये से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। विभाग की योजनाओं के तहत अमरूद, किनू व बेर के बाग, हाइब्रिड सब्जियों, सब्जी बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन व संरक्षित खेती पर अनुदान देने का प्रावधान है। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, बागवानी बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से सब्जियों व बाग पर भी प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग के बीमा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author