रेवाड़ी में युवक से आर्मी का जवान बनकर 29 हजार रुपए ठगे

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा का रहने वाला रोहित कुमार झज्जर जिले में किसी कंपनी में नौकरी करता है. दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर सीडी डीलक्स बाइक बेचने संबंधी एक पोस्ट देखी और पोस्ट पर ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा का रहने वाला रोहित कुमार झज्जर जिले में किसी कंपनी में नौकरी करता है. दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर सीडी डीलक्स बाइक बेचने संबंधी एक पोस्ट देखी और पोस्ट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया.

 

जिसके बाद सीडी डीलक्स बाइक का 20 हजार रुपए में सौदा तय हो गया. बाइक बेचने वाले ने खुद को आर्मी का जवान बताया और जानकारी दी कि अभी उसकी पोस्टिंग अंबाला में थी, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर हो गया, जिस वजह से वह बाइक बेच रहा है.

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

 

शातिर ठग ने उसके व्हाट्सऐप पर आर्मी का कैंटीन कार्ड, खुद का आई कार्ड और आधार कार्ड भी भेजा.जिसके बाद रोहित उसकी बातों में आ गया. सबसे पहले बाइक ट्रांसफर के नाम पर फोन-पे के जरिए उससे 1500 रुपए ट्रांसफर कराए गए. रविवार को बाइक हैंडओवर करने की बात की थी.

 

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

रोहित ने जब फोन किया तो शातिर ने बताया कि वह झज्जर पहुंच चुके हैं, लेकिन बाइक का जीपीएस बंद हो गया. इसे खोलने के लिए उसे 9 हजार रुपए ट्रांसफर करने होंगे. रोहित ने फोन-पे से 9 हजार ट्रांसफर कर दिए. 9500 रुपए तीसरी बार और चौथी बार में 9250 रुपए गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर कराए.

 

देर शाम तक रोहित बाइक का इंतजार करता रहा, लेकिन उसको न तो बाइक मिली न ही 29 हजार 252 रुपए.रोहित द्वारा पैसे ट्रांसफर करने के बाद से आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन ही स्विच ऑफ कर दिया. इसके बाद रोहित को ठगी का पता चला. उसने रोहड़ाई थाना पुलिस को दस्तावेजों के साथ शिकायत दी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है.

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स

 

About the Author

Related Articles