Haryana: हरियाणा के सिरसा में पति की बेवफाई और तलाक के दबाव में टूटी बेटी, मां संग दी जान

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां और बेटी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार दोपहर डबवाली के सुंदर ...

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां और बेटी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार दोपहर डबवाली के सुंदर नगर, वार्ड नंबर-6 में हुई। मृतकों की पहचान राजविंदर कौर और उनकी बेटी अमृतपाल कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल कौर तीन माह की गर्भवती थी। उसकी शादी अभी सिर्फ आठ महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही यह सामने आया कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। आरोप है कि वह अमृतपाल पर तलाक के लिए दबाव बना रहा था और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका अमृतपाल को उसके पति द्वारा लगातार तलाक के कागजात साइन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते अमृतपाल और उसकी मां राजविंदर कौर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है कि बेटी की हालत देख मां भी सदमे में थी और वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डबवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author