Haryana: हरियाणा में 13 वर्षीय नाबालिग का 45 वर्षीय व्यक्ति से कराया गया निकाह, आरोपी लड़की को लेकर फरार

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से नाबालिग बाल विवाह और लापता लड़की का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची का निकाह एक 45 वर्षीय व्यक्ति से करवाया गया, जिसके बाद ...

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से नाबालिग बाल विवाह और लापता लड़की का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची का निकाह एक 45 वर्षीय व्यक्ति से करवाया गया, जिसके बाद वह व्यक्ति लड़की को लेकर फरार हो गया।

परिजनों ने शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका थाने में मामला दर्ज कराते हुए लड़की के पिता, आरोपी व्यक्ति और निकाह पढ़ाने वाले मौलवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उनका भाई (लड़की का पिता) नशे का आदी है और उसी के साथ गांव का निवासी रज्जाक (उम्र 45 वर्ष) भी नशा करता है। आरोपी रज्जाक पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है।

चाचा ने आरोप लगाया कि एक माह पहले उसके भाई ने अपनी 13 साल की बेटी का निकाह गांव महू चोपड़ा के एक मदरसे में मौलवी की मौजूदगी में रज्जाक से करा दिया। शिकायत में मौलवी को भी दोषी ठहराया गया है, जिसने एक नाबालिग लड़की का निकाह उसकी उम्र से तीन गुना बड़े व्यक्ति से कराया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

लड़की के चाचा ने बताया कि जब उन्हें इस निकाह की जानकारी हुई तो वह तुरंत रज्जाक के घर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लड़की को लेकर फरार हो चुका था। इसके बाद उन्होंने गांव के मौजिज लोगों की मदद से बच्ची की तलाश की, लेकिन अब तक लड़की और रज्जाक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author