Property ID Update: घर बैठे करें प्रॉपर्टी आईडी में सुधार, सरकार ने लांच किया पोर्टल

Property ID Update: शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने के लिए सरकार ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल लॉन्च किया है। जिस पर कोई भी शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी डाटा को अपडेट या सत्यापित कर सकते हैं। यह ...

Property ID Update: शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने के लिए सरकार ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल लॉन्च किया है। जिस पर कोई भी शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी डाटा को अपडेट या सत्यापित कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने दी।

पोर्टल पर जाने के लिए करें क्यूआर कोड स्कैन

property id

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के कारण अक्सर आमजन को नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा जनहित में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं प्रॉपर्टी मालिक को ही अपनी प्रॉपर्टी डाटा (Property ID) सत्यापन व अपडेट का ऑप्शन देकर राहत प्रदान की है। पोर्टल पर जाने के लिए नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी का देख सकते है डेटा

डीसी इमरान रजा ने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से नई प्लानिंग के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। यह विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। संबंधित व्यक्ति खुद कहीं से भी प्रॉपर्टी आईडी (Property ID) में बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नागरिकों को क्यूआर कोड से खुलने वाले पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी संबंधी व अन्य जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन करने पर शहरवासी ulbhryndc.org पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी का डेटा देख भी सकेंगे।

प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि को ठीक करें 15 मई तक

विभाग द्वारा अपने स्तर पर प्रॉपर्टी का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि वे पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी (Property ID) में अगर त्रुटि है,तो उसे ठीक कर सकते हैं। यह सुविधा 15 मई तक दी गई है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author