Haryana: हरियाणा में राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून से पहले करवा लें ये काम

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सरकार ने POS मशीन पर 100% ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई लाभार्थी 30 जून 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सरकार ने POS मशीन पर 100% ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई लाभार्थी 30 जून 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे राशन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है या राशन मिलना बंद हो सकता है।

हरियाणा के सिरसा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार के अनुसार जिले में कुल 485 POS मशीनों से लगभग 9.71 लाख राशन लाभार्थी जुड़े हुए हैं। अब तक इनमें से 56.63% लाभार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान दर्ज की जा चुकी है। बाकी सभी को 30 जून तक यह प्रक्रिया पूरी करनी है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

ई-केवाईसी कैसे कराएं?

Important news for ration card holders in Haryana
  1. अपना आधार कार्ड साथ रखें।

  2. अपने नजदीकी राशन डिपो (डिपूधारक) के पास जाएं।

    NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
    Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना
  3. डिपो पर मौजूद POS मशीन पर अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करें।

  4. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।

    Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
    Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author