आईबीपीएस ने पीओ के 6432 पदों पर निकाली भर्ती,पढ़े विस्तार से

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. IBPS ने पीओ के कुल 6432 पदों पर भर्ती (CRP PO/MT-XII for Vacancies of 2023-24) निकाली है. पीओ पद की भर्ती के लिए आवेदन आज ...

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. IBPS ने पीओ के कुल 6432 पदों पर भर्ती (CRP PO/MT-XII for Vacancies of 2023-24) निकाली है. पीओ पद की भर्ती के लिए आवेदन आज यानि 2 अगस्त से शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 22  अगस्त 2022 है. आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

 

  • रिक्तियां व आरक्षण
    कुल 6432 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2596 सीटें हैं। ओबीसी के लिए 1741 सीटें, एससी के लिए 996, एसटी के लिए 483 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2596 सीटें आरक्षित हैं।

 

  • योग्यता
    किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन तक की डिग्री ।

 

  • आयु सीमा
    आवेदक की उम्र 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।  उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 1992 से पहले और 01 अगस्त 2002 के बाद न हुआ हो। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
  • आवेदन फीस
    सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग – 850 रुपये
    एससी, एसटी और दिव्यांग – 175 रुपये
    फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वेलेट्स से किया जा सकता है।

 

  • आवेदन की प्रक्रिया
    आवेदन करने से पहले अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (5cm × 3.5cm) , सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हाथ से लिखी डिकलेयरेशन स्कैन करके रख लें।
    अब http://www.ibps.in पर जाकर आवेदन करें। “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR Common Recruitment Process For CRP-PO/MTs-XII” के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन करें। स्कैन किए फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे के निशान और डिकलेयरेशन को आपको आवेदन करते समय अपलोड करना होगा।

 

  • परीक्षा पैटर्न प्रारंभिक परीक्षा

इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के प्रश्न होंगे। इंग्लिश में 30 नंबर के 30 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा। रीजनिंग में भी 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे जिन्हें 20 मिनट में करना होगा। यानी 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। मेन्स में रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश भाषा और डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से जुड़े प्रश्न होंगे।

 

  •  महत्वपूर्ण तिथियां
    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2  अगस्त 2022
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 22  अगस्त 2022
    ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि – 22 अगस्त 2022
    प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर-  सितंबर/अक्टूबर 2022
    आईबीपीएस पीओ प्री एग्जाम ट्रेनिंग – सितंबर/अक्टूबर 2022
    आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स कॉल लेटर – अक्टूबर, 2022
    प्रीलिम्स एग्जाम की तिथि – अक्टूबर 2022
    आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022- नवंबर 2022
    आईबीपीएस पीओ मेन्स कॉल लेटर – नवंबर, 2022
    मेन एग्जाम की तिथि – नवंबर 2022
    मेन एग्जाम रिजल्ट – दिसंबर 2022
    इंटरव्यू  – फरवरी/मार्च 2022
    इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर – जनवरी/फरवरी, 2023

 

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
  • चयन- प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू।
    -Prelims Written Exam ( प्री लिखित परीक्षा )

-Mains Written Exam ( मेन्स लिखित परीक्षा )

-इंटरव्यू

-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

-मेडिकल

vacancy

Initiative by Rewari Employment Office: 'Career Guidance Week' to be organized starting July 20.
रेवाड़ी रोजगार कार्यालय की पहल, 20 जुलाई से Career Guidance Week का आयोजन

About the Author

Related Articles