HTET Exam: 3 दिसंबर व 4 दिसंबर को रेवाड़ी जिले के सभी कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद

HTET Exam: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने रेवाड़ी में एचटेट (htet) परीक्षाओं के नकल रहित व पारदर्शी संचालन के लिए कोचिंग सेंटर संचालकों का आह्वान किया कि वे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (htet) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय तरीके ...

HTET Exam: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने रेवाड़ी में एचटेट (htet) परीक्षाओं के नकल रहित व पारदर्शी संचालन के लिए कोचिंग सेंटर संचालकों का आह्वान किया कि वे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (htet) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने का कि जिला के सभी कोचिंग सेंटर दो दिसंबर को सायं 6 बजे के उपरांत बंद हो जाएंगे तथा शनिवार, 3 दिसंबर व रविवार, 4 दिसंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे ताकि जिला प्रशासन नकल रहित परीक्षा का संचालन कर सके।

उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर संचालक पेपर लीकेज व नकल संबंधी किसी भी गतिविधि में संलिप्त न हो तथा इस बारे में विशेष रूप से सजग एवं सतर्क रहें। इस दौरान फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि एचटेट (htet) परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दो दिन में एक, दो व तीन लेवल की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिला में 16574 परीक्षार्थी एचटेट (htet) परीक्षा देंगे।

Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

नकल रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल या इस प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। फ्लाइंग टीम परीक्षा केंद्रों पर समय-समय पर छापामार कार्यवाही करेगी।

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”

परीक्षा के दौरान अलर्ट रहें केंद्र अधीक्षक : एसपी

बैठक के दौरान एसपी राजेश कुमार ने भी कोचिंग सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यदि पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की संलिप्तता सामने आती है तो प्रशासन की ओर से कोचिंग सैंटर व संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र अधीक्षक पूरी तरह अलर्ट रहें।

उन्होंने कहा कि वे परीक्षार्थियों के पैन व चश्में अच्छी तरह से चेक करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके पास कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो नहीं है। उन्होंने कहा कि एचटेट (htet exam) परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से
इस प्रकार होंगी एचटेट लेवल 1, 2, 3 की परीक्षा :

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा शनिवार, 3 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा रविवार, 4 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा रविवार, 4 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की प्रवेश-पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

About the Author