Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पहाड़ी राज्यों तक बारिश अब लोगों के लिए राहत के साथ-साथ मुश्किलों का कारण बन गई है। जहां ...

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पहाड़ी राज्यों तक बारिश अब लोगों के लिए राहत के साथ-साथ मुश्किलों का कारण बन गई है। जहां एक ओर यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, वहीं कई इलाकों में बिजली गिरने, जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश तबाही का रूप ले रही है, जबकि मैदानी राज्यों में फसल की बुवाई और धान की खेती के लिए यह समय अनुकूल है। आइए जानते हैं 11 जुलाई को किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम:

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने लगातार तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 11 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं।

इन इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

बिहार में इस बार मानसून की गतिविधि अपेक्षाकृत धीमी रही है। लेकिन 11 जुलाई को कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखा जा सकता है। बारिश की संभावना वाले जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर शामिल है।

यहां 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी है। हालांकि, इससे गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

11 से 16 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 और 16 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी, पश्चिमी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना है।

About the Author