Kal Ka Mausam: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे भारत के कई हिस्सों में अब मौसम के करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, वहीं दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानें, किन राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम।
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी आंशिक राहत
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी, गरज-चमक, और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश
दोनों राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
राजस्थान के उत्तर-पश्चिम में बारिश, पूर्व में लू
राजस्थान के उत्तर और पश्चिमी भागों में आंधी और बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में लू जारी रहेगी। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जयपुर, बीकानेर और जोधपुर जैसे शहरों में हल्की राहत मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का असर
यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर मौसम ठंडा और खुशनुमा रहेगा।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में प्री-मानसून की शुरुआत
1 मई से मध्य भारत में प्री-मानसून की हलचलें शुरू होंगी। हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38-42°C और न्यूनतम तापमान 24-27°C रहेगा।








