Kal ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Kal ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और कई हिस्सों में अगले कुछ ...

Kal ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए खास अलर्ट जारी किए गए हैं। नीचे राज्यों और क्षेत्रों के हिसाब से ताजा अपडेट दिए जा रहे हैं।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट (Heatwave Alert)

राजस्थान में 18 अप्रैल तक भीषण लू का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी। विशेष रूप से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में गंभीर प्रभाव की चेतावनी जारी की गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्यप्रदेश में 16-18 अप्रैल तक लू चलने के आसार है। गुजरात में 17 अप्रैल तक लू का असर बना रह सकता है।

यहां बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड – 18-19 अप्रैल को भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ 16 से 20 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बिहार में अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी (येलो अलर्ट जारी) जारी की गई है ।

दिल्ली-एनसीआर तापमान 38–41°C के बीच रहेगा, लेकिन अगले 7 दिनों तक लू नहीं चलेगी। आंशिक बादल और हल्की हवाओं के साथ गर्मी बनी रहेगी।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल में अगले 3-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलेंगी (30-50 किमी/घंटा तक)।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author