Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खासकर दिल्ली-NCR में जहां सुबह के वक्त झुलसाने वाली धूप पड़ रही है, वहीं शाम को बादलों की दस्तक थोड़ी राहत जरूर दे रही है। लेकिन राहत ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खासकर दिल्ली-NCR में जहां सुबह के वक्त झुलसाने वाली धूप पड़ रही है, वहीं शाम को बादलों की दस्तक थोड़ी राहत जरूर दे रही है। लेकिन राहत ज्यादा देर की नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-NCR में तापमान 42°C पार करने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3°C ज्यादा है। 16 से 19 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

17 और 18 अप्रैल को मध्यम स्तर की लू चल सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के इलाकों में गर्म हवाओं की वजह से तापमान और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है, प्रदेश में 16 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। 17 अप्रैल से फिर से बारिश की शुरुआत हो सकती है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री, और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 18 अप्रैल तक हरिद्वार को छोड़ सभी जनपदों में आंशिक वर्षा और बादलों का असर देखने को मिलेगा।

बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में बारिश की चेतावनी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम साफ रहने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है।

About the Author