Weather Update: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Weather Update: अप्रैल का महीना आते ही गर्मी ने अपनी पूरी तागत दिखानी शुरू कर दी है, और मई-जून जैसी गर्मी का आभास पहले ही होने लगा है। इस समय तक तापमान 41 डिग्री के पार जाने की संभावना है। ...

Weather Update: अप्रैल का महीना आते ही गर्मी ने अपनी पूरी तागत दिखानी शुरू कर दी है, और मई-जून जैसी गर्मी का आभास पहले ही होने लगा है। इस समय तक तापमान 41 डिग्री के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे दिल्ली एनसीआर सहित कई अन्य क्षेत्रों में गर्मी का जोरदार असर देखा जा रहा है। आने वाले चार से पांच दिनों तक लगातार हीटवेव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 अप्रैल को यह तापमान और बढ़ने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम में थोड़ा बदलाव 9 अप्रैल को हो सकता है, जब आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को तेज हवाओं और लू का सामना किया जा सकता है, जिससे तापमान थोड़ा कम होकर 39 डिग्री और 38 डिग्री तक रह सकता है।

इसके अलावा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति बन रही है। राजस्थान में, बाड़मेर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, और अगले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी और उष्ण लहर का सामना करने की चेतावनी दी गई है।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

इस गर्मी से बचने के लिए लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, जैसे कि बाहर निकलते समय सिर को ढकना, भरपूर पानी पीना, और धूप से बचने के उपाय करना। साथ ही, एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग भी बढ़ सकता है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !
About the Author