Haryana Weather: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, 27 और 28 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे कुछ ...

Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, 27 और 28 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 23 से 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम में बदलाव हो सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आज का मौसम सामान्य रहेगा, सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होगी। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फरवरी के अंत में, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ, मार्च के पहले हफ्ते से गर्मी का असर शुरू हो सकता है। हालांकि, होली (13 मार्च) तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव होता रहेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author