Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया ...

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के समय से पहले आगमन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत

kal ka mausam: Chances of rain in many districts of Haryana including Rewari

राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान 25°C से 35°C के बीच बना हुआ है। शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, और रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7°C कम है। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

पूर्वी भारत में लू का अलर्ट

पूर्वी भारत के राज्यों  बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लू का खतरा मंडरा रहा है। बिहार, ओडिशा में 12-14 मई तक लू की संभावना है। झारखंड में 14-15 मई तक लू चल सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-15 मई को लू का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिम बंगाल में दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में 12 मई तक लू और गर्म हवाओं का असर रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में रविवार को पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन में तेज धूप निकल सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बौछारें राहत दे सकती हैं।

राजस्थान में तापमान में इजाफा तय

राजस्थान के कई जिलों में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश दर्ज हुई। अब 13 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तर प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी

यूपी के लखनऊ सहित कई जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 11 मई के बाद मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में 4-6°C की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 72 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है, जो सामान्यतः एक जून को आता है। यदि यह पूर्वानुमान सही रहा, तो यह 2009 के बाद सबसे पहले पहुंचने वाला मानसून होगा। पिछले साल 30 मई को मानसून केरल पहुंचा था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author