Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौत, तीन गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा में कुसलीपुर फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के ...

Haryana News: हरियाणा में कुसलीपुर फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा (उत्तर प्रदेश) के कोटवन थाना अंतर्गत जनकपुरी निवासी निरंजन (55), जो सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी बहन की देवरानी की पुत्री का निधन हो गया था। इसी सिलसिले में वह शनिवार सुबह परिवार के पांच सदस्यों के साथ शोक व्यक्त करने कुसलीपुर गांव (हरियाणा) आ रहे थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

निरंजन के साथ उनकी पत्नी कृष्णा, छोटे भाई गिरधारी, बड़े भाई विजेंद्र पाल की पत्नी शीला, और दूसरे बड़े भाई धर्मपाल की पत्नी प्रेम उर्फ पूनम वैगनआर कार में सवार थे। कार उन्होंने मथुरा के गोवर्धन चौक से किराए पर ली थी।

सुबह करीब 11 बजे, जब वे कुसलीपुर फ्लाईओवर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में सभी सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कार की पिछली सीट पर बैठीं कृष्णा, गिरधारी और अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां कृष्णा और गिरधारी को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीन घायलों की हालत नाजुक बताई गई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शिकायतकर्ता निरंजन ने बताया कि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार ड्राइवर का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। गाड़ी का नंबर पुलिस के पास है, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

About the Author