Hisar To Chandigarh: हिसार से चंडीगढ़ के लिए शुरु हुई पहली फ्लाइट, सीएम सैनी ने भी किया सफर

Hisar To Chandigarh: हरियाणा के हिसार से चंडीगड़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी है। सीएम सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इसके लिए सीएम ...

Hisar To Chandigarh: हरियाणा के हिसार से चंडीगड़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी है। सीएम सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इसके लिए सीएम सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी।

उनके साथ नागरिक उड्डन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक विनोद भयाणा, विधायक सावित्री जिंदल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य नेताओं ने भी इस फ्लाइट में सफर किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

फ्लाइट के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा-
हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी फ्लाइट शुरु हो रही है, और भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी, जिससे यह क्षेत्र इंडस्ट्री का हब बनेगा। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के लिए हैं जो इस एयरपोर्ट का लाभ लेंगे।

हफ्ते में 2 दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट
यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग एक घंटे की होगी, जबकि वापसी में उड़ान समय लगभग 1 घंटा 10 मिनट रहेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है। जिसमें किराया 1449 से 1704 के बीच रखा गया है। इससे लोगों को दोनों शहरों के बीच तेज और आरामदायक सफर कार ऑप्शन मिलेगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 km है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author