Hisar Airport: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिसार एयरपोर्ट को फिर से चालू कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर अब पहले से ज्यादा सुरक्षा कर दी गई है। वहीं एयर कंपनी एलाइंस एविएशन यहां से फिर विमान सेवा शुरु करने जा रही है।
कंपनी की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी शुरु हो गई है। कंपनी की ओर से अपने X हैंडल पर एक पोस्ट साझा की गई जिसमें लिखा है एयरलाइंस एयर पर सूचित करना चाहता है कि सभी एलायंस एयर स्टेशन अब उड़ान परिचालन के लिए खुले हैं।
यात्रियों को एयरपोर्ट पर जाने से पहले एलाइंस एयर की वेबसाइट पर उड़ान कार्यक्रम की नवीनतम जानकारी देखने की सलाह दी है। बता दें कि शुक्रवार और रविवार को हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए फ्लाइट जाती है।









