Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उद्घाटन पर छिड़ा विवाद, DGCA ने कहा- एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा

Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट पर बार-बार उद्घाटन को लेकर DGCA ने नाराजगी जाहिर की है। एक दिन पहली सीएम सैनी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे। इसके लिए हिसार एयरपोर्ट पर 8वीं बार उद्घाटन-शिलान्यास समारोह आयोजित ...

Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट पर बार-बार उद्घाटन को लेकर DGCA ने नाराजगी जाहिर की है। एक दिन पहली सीएम सैनी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे। इसके लिए हिसार एयरपोर्ट पर 8वीं बार उद्घाटन-शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

सूत्रों के अनुसार सरकार ने कार्यक्रम तय करते ही एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दे दी थी। जब अधिकारियों ने डीजीसीए को बताया तो उन्होंने कहा कि इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

देश में और भी कई एयरपोर्ट हैं, जहां फ्लाइट शुरु होती है। लेकिन वहां पर किसी तरह का कोई टेंट नहीं लगाया जाता और न ही कोई वीआईपी अंदर आकर हरी झंडी दिखाता है। देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है। अगर नियमों को तोड़ा गया तो एयरपोर्ट का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

बार-बार उद्घाटन से खर्च का बोझ बढ़ता है
सूत्रों की मानें तो DGCA के अधिकारियों ने बताया कि अब एयरपोर्ट परिसर में किसी तरह के कार्यक्रम न किए जाएं। बार-बार उद्घाटनों पर खर्च का बोझ बढ़ता है। इसलिए एयरपोर्ट परिसर में टैंट लगाने की परमिशन नहीं दी जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

VIP टिकट लेकर ही अंदर आ सकेंगे
अधिकारियों ने कहा कि वीआईपी के साथ एयरपोर्ट के अंदर जो भी लोग जाएंगे उन्हें टिकट लेनी पड़ेगी और आम यात्रियों की तरह चेकिंग के बा ही वे अंदर जा सकेंगे।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री के स्वागत में आए विधायक रणधीर पनिहार, विधायक सावित्री जिंदल, मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ और अशोक सैनी को टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author