Himani Narwal Murder Case: हिमानी की हत्या के तुरंत बाद कातिल सचिन ने लाश के साथ किया था ये शर्मनाक काम, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज

 Himani Narwal Murder case: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में रोजाना अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं। खबरों की मानें, तो हिमानी के कातिल सचिन ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिन्हें ...

 Himani Narwal Murder case: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में रोजाना अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं। खबरों की मानें, तो हिमानी के कातिल सचिन ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान है।

दरअसल, रोहतक पुलिस ने रविवार की रात दिल्ली के मुंडका से आरोपी सचिन उर्फ को गिरफ्तार किया है। वह झज्जर के खैरपुर गांव का रहने वाला है। हिमानी नरवाल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी सचिन ने सभी हदों को पार कर दीं। हत्यारोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हिमानी के शव से उंगलियों में पहनी हुई अंगूठियों को भी उसने निकाल लिया था। इसके बाद उसके सारे गहने निजी फाइनेंस एजेंसी के पास गिरवी भी रख दिए थे। हालांकि, आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया है कि ये अंगूठियां हिमानी को उसी ने दी थी, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो पुलिस की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Rewari News: Installation of the idol of Mother Anjani and Hanuman Ji on the sixth death anniversary of the late Pandit Yogendra Paliwal.
Rewari News: स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी-हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

हिमानी के हत्यारोपी सचिन का वीडियो हो रहा वायरल

हिमानी की हत्या के बाद आरोपी सचिन का सूटकेस में लाश को ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सचिन हत्या के बाद हिमानी के शव को सूटकेस में ले जा रहा है। वह हिमानी के घर से पैदल ही ऑटो रिक्शा तक गया था।

Rewari Cyber Fraud: ₹14.45 lakh fraud under the guise of stock market investment; 2 more arrested.
Rewari Cyber Fraud: शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ₹14.45 लाख की ठगी, 2 और गिरफ्तार

इस वजह से आरोपी ने की हिमानी की हत्या

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हाथपाई हुई थी। इस बीच हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह गुस्से से लाल हो गया और इस बात से खफा होकर उसने हिमानी को चार्जर के तार से गला घोंटकर मार डाला और हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद आरोपी खुद को बचाने की कोशिश में लग गया और उसने लाश को ठिकाने लगाने की ठान ली। इस दौरान उसकी नजर हिमानी के घर में रखे सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। आरोपी ने सूटकेस खाली किया और फिर उसमें हिमानी का शव को ठूंस दिया। हालांकि, इससे हिमानी के हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

About the Author