Himani Narwal Murder Case: हिमानी का गला घोंटने के बाद लाश को लेकर ऐसे निकला था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ये रही पूरी वीडियो

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें आरोपी सचिन हिमानी की लाश को सूटकेस में ले जाते हुए नजर आ रहा ...

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें आरोपी सचिन हिमानी की लाश को सूटकेस में ले जाते हुए नजर आ रहा है। आरोपी ने पहले हिमानी का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा और उसके बाद उस शव को सूटकेस में भरकर सांपला बस स्डैंड के पास फेंक दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  यह फुटेज 28 फरवरी की है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने कहा कि सचिन (32) ने 27 फरवरी को रोहतक के विजय नगर इलाके में अपने आवास पर 22 साल की हिमानी की फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने उसके शव को सूटकेस में पैक किया और सांपला बस स्टैंड के पास हाईवे पर फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि सचिन ने हिमानी के घर से लैपटॉप, गहने और अन्य सामान सहित कीमती सामान भी ले लिया और उन्हें झज्जर में अपनी मोबाइल फोन की दुकान में छिपा दिया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस हत्या के पीछे  सचिन और हिमानी के बीच पैसों के विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बताया जा रहा है कि सचिन और हिमानी एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे और सोशल मीडिया के जरिए ही दोनों जुड़े थे। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी सचिन के हाथों पर काटने के निशान और खरोंचें मिलीं। इससे साफ है कि हिमानी ने आरोपी से बचने की कोशिश की थी, लेकिन, वह अपनी जान बचा नहीं पाई।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

कौन है हिमानी का हत्या करने वाला सचिन 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव ने बताया कि आरोपी सचिन झज्जर जिले का रहने वाला है। वह एक मोबाइल फोन की दुकान चलाता है और उसे दिल्ली रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, सचिन को सोमवार को रोहतक की एक अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

About the Author