High Court: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

High Court: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसके बाद हाईकोर्ट को दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने ...

High Court: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसके बाद हाईकोर्ट को दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने हाईकोर्ट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।

पास में पंजाब विधानसभा और सेक्रेटिएट भी है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट को खाली करा लिया है। सघन तलाशी अभियान जारी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हाईकोर्ट बार एसोसिएसन ने वकीलों और फरियादियों को अलर्ट रहने की अपील की है। बार की ओर से सभी वकीलों और फरियादियों से कैंपस में किसी भी लावारिस चीज या संदिग्ध आदमी दिखने पर ऑफिस में सूचना देने की अपील की है।

उधर, हाईकोर्ट ने हालात को देखते हुए लंच तक के लिए अदालती काम काज को स्थगित कर दिया है। जांच और सर्च अभियान पूरा होने के बाद अदालती कार्रवाई लंच के बाद दोपहर दो बजे से दोबारा से शुरू की जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author