साइबर क्राइम रोकने को हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया और विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बैनर लगाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर चौबीसों ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया और विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बैनर लगाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे खुला रहता है और धोखाधड़ी के शिकार लोग कभी भी इस हेल्पलाइन नंबर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बच्चों और विशेषकर महिलाओं से साइबर अपराध घोटालों से सावधान रहने की अपील की।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन शॉपिंग, रिश्तेदार बनकर खाते में पैसे डलवाने, लिंक भेजकर ठगी की शिकायतें मिलती रहती हैं, हमें ऐसे ठगों से सावधान एवं सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर अकसर लोग शिकायत करने में देरी कर देते हैं। जिसकी वजह से उनका नुकसान हो जाता है। इसलिए साइबर ठगी का शिकार होने  पर तुरंत 1930 डायल करें।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author