Helicopter Service: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, इस जिले में शुरु होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Helicopter Service: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा वालों को जल्द ही हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा का फायदा मिलना शुरु हो जाएगा। गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट को तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने काम शुरु कर ...

Helicopter Service: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा वालों को जल्द ही हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा का फायदा मिलना शुरु हो जाएगा। गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट को तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने काम शुरु कर दिया है। इसके लिए सेक्टर 36 में करीब 30 एकड़ जगह चिह्नित की गई है।

यह जमीन अभी हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) के पास है। जिसे हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC) को ट्रांसफर होगी।

प्रस्तावित साइट पर पहुंची कमिश्नर

सोमवार को HADC की सेक्रेटरी और कमिश्नर अमनीत पी. कमार ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ लेकर हेलीपोर्ट की प्रस्तावित साइट का दौरा किया। इस दौरा उन्होंने जमीन की स्थिति का आकलन किया और अधिकारियों के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट व प्रोजेक्ट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

लोकल कनेक्टिविटी का नया आयाम

हरियाणा सरकार महत्वाकांक्षी परियोजना गुरुग्राम को उत्तरी भारत का प्रमुख हेलीकॉप्टर हब बनाने की दिशा में कार्यरत है। हेलीपोर्ट में 300 मीटर का रनवे, 6 लैंडिंग स्पॉट, हैंगर, रखरखाव और मरम्मत सुविधाएं, और 100 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल होगा। यह 24 घंटे 7 संचालन के लिए रात में लैंडिंग की सुविधा से लैस होगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ स्थित यह हेलीपोर्ट नोएडा, भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों और मेट्रो सुविधाओं से कनेक्ट होगा। जिससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विमानन यातायात कम होगा।

प्रोजेक्ट की खासियत

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

-क्षेत्रीय कनेक्टिविटी: उड़ान स्कीम के तहत यह हेलीपोर्ट हरियाणा को पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और यूपी को आपस में जोड़ेगा।

ग्लोबल सिटी का हिस्सा: HSIIDC की 1 हजार एकड़ की ग्लोबल सिटी परियोजना के पास हेलीपोर्ट का प्रोजेक्ट है। यहां 144 एकड़ जमीन बची हुई है, इसी में से 26 से 30 एकड़ जमीन हेलीपोर्ट के लिए ट्रांसफर होगी।

एयरो म्यूजियम: इस परियोजना का हिस्सा भारत का पहला एयरो म्यूजियम भी होगा जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

हरियाणा की विमानन रणनीति
यह हेलीपोर्ट हरियाणा की व्यापक विमानन रणनीति का एक हिस्सा है। इसमें हिसार का एकीकृत विमानन हब और करनाल, भिवानी, नारनौल, और पिंजौर में हवाई पट्टियों का विकास शामिल है। यह NCR में रोहिणी (दिल्ली) और सेक्टर 151A (नोएडा) के बाद तीसरा हेलीपोर्ट होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रस्तावित रूट्स

गुरुग्राम से खाटूश्याम, सालासर धाम और पितांबर माता

 

About the Author