HBSE Board :Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ने होंगे 7 सब्जेक्ट

HBSE Board : हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसके तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी। इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को अब 6 की बजाय 7 ...

HBSE Board : हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसके तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी। इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को अब 6 की बजाय 7 विषय पढ़ने होंगे।

नई शिक्षा नीति के तहत यह नियम फिलहाल 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर लागू होगा। हालांकि,10वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर यह नियम अगले साल से लागू होगा। विद्यार्थियों को अब 6 की बजाय 7 विषय पढ़ने होंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस नीति के तहत, विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य में सुधार हो सकता है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के सहायक सचिव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा। जिसमें आदेश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया जाना है, जिसके अन्तर्गत अब वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू पांच अनिवार्य विषयों के अलावा तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत/उर्दू/पंजाबी में से किसी एक भाषा का अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करवाया जाना आवश्यक है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस प्रकार अब विद्यार्थियों को 6 अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का अध्ययन करवाया जाना है। इसके अनुसार विषय चयन प्रणाली लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव के लिए सूचित कर दिया जाएगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author