Haryana News: हिसार SIT ने 4 इनामी बदमाशों को पकड़ा, 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद

Haryana News: STF टीम ने शुक्रवार रात को साउथ बाइपास पर रेलवे पुल के पास 4 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पकड़े गए जींद के विकास कुमार, धान्सू के मोहित, तलवंडी राणा के अमित और योगेश के ...

Haryana News: STF टीम ने शुक्रवार रात को साउथ बाइपास पर रेलवे पुल के पास 4 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पकड़े गए जींद के विकास कुमार, धान्सू के मोहित, तलवंडी राणा के अमित और योगेश के पास से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए हैं।

चारों आरोपित पर 5-5 हजार रुपये का इनाम था। चारों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बीबीपुर के रहनेवाले थे आरोपित
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित विकास, मोहित, अमित और योगेश बीबीपुर के रहने वाले सौरभ के गैंग से जुड़े है। सौरभ अपनी गैंग में नए-नए लड़कों को शामिल करता है और वारदात करवाता था।

गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा
सिविल लाइन थाना पुलिस में दी गई शिकायत में STF के PSI विनित ने बताया कि शुक्रवार रात को ASI प्रदीप कुमार, इएचसी अनिल, एचसी सुनील, सिपाही दीपक के साथ तोशाम मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की साउथ बाइपास पर रेलवे पुल के पास 5 युवक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को देखकर आरोपित भागने लगे। शक के आधार पर 4 युवकों को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस मिले। चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author