हरियाणा के वेटलिफ्टर जीतू का यूपी में एनकाउंटर, सरपंच और उसके पिता की हत्या की थी

हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बुधवार को सुबह नोएडा STF और मेरठ पुलिस की टीम ने मिलाकर बदमाश को ...

हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बुधवार को सुबह नोएडा STF और मेरठ पुलिस की टीम ने मिलाकर बदमाश को घेर लिया। जब सरेंडर करने को कहा तो बदमाश जीतू ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद टीम की कार्रवाई में बदमाश मारा गया।

जानकारी के अनुसार किसी समय जीतू वेटलिफ्टिंग में 2 बार मेडल भी जीत चुका है। इसी वजह से रोहतक में जिम चलाता था। जीतू झज्जर जिले के आसौदा गांव का रहने वाला था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

साल 2016 में उस पर अपने ही गांव में सरपंच और उसके पिता की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद वह फरार हो गया और फिर कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया। वहीं परिजनों ने कहा कि हमारे लिए तो वो पहले ही मर चुका था।

यूपी एसटीएफ के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था और फरार होने के बाद से वह गैंग के सदस्यों के साथ आपराधिक मामलों में लिप्त रहता था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस पर हरियाणा, यूपी व दिल्ली में आठ आपराधिक मुकदमे हैं। किसी मामले में उसे पांच साल तो किसी मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं एक केस में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी। इसके अलावा कई मामलों में वह वांछित भी था, लेकिन अब पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author