Haryana: हरियाणा का खेल महाकुंभ फिर टला, अब अगस्त में होगा आयोजन

Haryana News: हरियाणा में आयोजित होने वाला खेल महाकुंभ एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। पहले यह आयोजन 11 जुलाई को होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 से 30 जुलाई किया गया। लेकिन अब CET परीक्षा ...

Haryana News: हरियाणा में आयोजित होने वाला खेल महाकुंभ एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। पहले यह आयोजन 11 जुलाई को होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 से 30 जुलाई किया गया। लेकिन अब CET परीक्षा (26-27 जुलाई) और HTET परीक्षा (30-31 जुलाई) की वजह से एक बार फिर इसकी तारीख टाल दी गई है।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “अब खेल महाकुंभ का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।”

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खेल महाकुंभ में हरियाणा के सभी 22 जिलों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, इसके अलावा राई स्पोर्ट्स स्कूल, सोनीपत के प्रतिभागी भी हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता राज्य स्तर पर आयोजित होती है, जिसमें करीब 5,525 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाते हैं।

खेल महाकुंभ में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइकलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, खो-खो, कबड्डी, रोइंग, टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल और ताइक्वांडो खेल शामिल हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author