Haryana : हरियाणा में महिला ने मनचले को सिखाया सबक, सरेबाजार युवक को चप्पल से पीटा

Haryana:  हरियाणा के कैथल में एक महिला ने दिलेरी दिखाकर मनचलों को सीधा किया है। महिला का आरोप है कि शराब के नशे में बार-बार फोन कर उसे तंग करता था। जिसके बाद महिला उससे मिलने गई और फिर बीच ...

Haryana:  हरियाणा के कैथल में एक महिला ने दिलेरी दिखाकर मनचलों को सीधा किया है। महिला का आरोप है कि शराब के नशे में बार-बार फोन कर उसे तंग करता था। जिसके बाद महिला उससे मिलने गई और फिर बीच चौक पर चप्पलों से युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के परिजनों ने भी युवक को खूब थप्पड़ मारे।

शनिवार शाम को हुई इस घटना का एक 36 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला ने 10 सेकेंड में युवक के सिर-चेहरे पर 8 बार चप्पल मारी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

शादीशुदा महिला, युवक फोन करने लगा

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कैथल की रहने वाली महिला शादीशुदा है। उसका मोबाइल नंबर एक युवक को मिल गया। जिसने उसे अचानक फोन करने शुरू कर दिए। महिला ने उसे कई बार रोका कि वह उसे कॉल न करे। इसके बावजूद शराब पीकर वह उसे फोन लगा लेता। इससे महिला परेशान हो गई थी। उसने इस बारे में परिवार को भी बता दिया।

महिला पर मिलने का दबाव डालने लगा:
महिला के मुताबिक जब उसने युवक को कहा कि वह शादीशुदा है। उसे फोन न किया करे तो इस पर युवक उससे एक बार मिलने के लिए कहने लगा। महिला ने उसे समझाया कि वह ऐसा नहीं कर सकती लेकिन युवक नहीं माना।

इसके बाद महिला ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली। उसने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद महिला भी अपने पति और दूसरे परिजनों के साथ उससे मिलने के लिए चली गई। युवक बाइक पर उससे मिलने करनाल रोड पर सेक्टर 18 में आ गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

महिला ने आते ही चप्पल उतार मारने शुरू किए: इसके वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बाइक पर करनाल रोड स्थित चौराहे पर पहुंचा। युवक चौक पर खड़े होकर महिला का इंतजार करने लगा। महिला पीछे से आई। उसने कन्फर्म किया कि वही युवक है तो अपनी चप्पल उतारी और ताबड़तोड़ उसके सिर और मुंह पर चप्पल मारने शुरू कर दिए।

परिजन ने भी थप्पड़ मारे: महिला के 8 बार चप्पल मारने के बाद उसके साथ आए परिजन ने भी युवक की थप्पड़ों से पिटाई की। इसके बाद वह चौक पर ही उसकी पिटाई करते रहे। उसे धक्के मारे। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर सिर के बल गिरा दिया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस की डायल-112 टीम भी पहुंच गई। इसके बाद महिला के परिजन उसकी बाइक और फोन लेकर पुलिस के पास पहुंच गए।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author