Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, देखें अपने शहर का मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में परिवर्तन होने लगा है। मौसम विभाग ने आज 13 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में परिवर्तन होने लगा है। मौसम विभाग ने आज 13 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल जाएगा।

दरअसल, हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ये ही वजह है कि कुछ लोगों ने तो मार्च के महीने में रात में पंखा चलाकर सोना शुरू कर दिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही पंचकूला और अंबाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author