Haryana Weather: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को फिस सुबह और शाम ठंड का एहसास होना शुरु हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही है और मौसम में ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी कई दिन तक इसका असर देखने को मिलेगा। 3 मार्च को फिर से बारिश होगी और इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 5 मार्च तक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यह सामान्य से 2 डिग्री तक कम है। पिछले 2 दिन हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिली है। सबसे ज्यादा बारिश पानीपत, अंबाला और हिसार में 10 MM से रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसक असर किसानों की फसलों पर भी पड़ा है।
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 5 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहेगी। पांच मार्च के बाद मौसम बदल जाएगा।








