Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से मौसम में फिर से बदलाव होगा। प्रदेश के 3 जिलों में बादलवाई, हवा चलने गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 1-3 मई तक हरियाणा में बारिश होने के आसार है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से हवा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 1 से 3 मई के दौरान धूलभरी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है।
हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंचकूला और यमुनानगर में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं 1 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आंधी और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश के आसार है।
वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में गरज और चमक के साथ बारिश होगी।
वहीं 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है।








