Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में दो दिन और लू चलने वाली है। इसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 30 अप्रैल और 1 मई को बादल छाने के साथ-साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में दो दिन और लू चलने वाली है। इसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 30 अप्रैल और 1 मई को बादल छाने के साथ-साथ बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला और पंचकूला शामिल है।

प्रदेश के 8 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

22

29 अप्रैल का तापमान
कल 29 अप्रैल को हरियाणा के 18 जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल को ग्रीन जोन में रखा है।

30 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 अप्रैल के बाद मौसम बदलेगा। जिसके तहत प्रदेश के 2 जिले पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं चलने के साथ गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) को छोड़कर अन्य जिलों में लू का यलो अलर्ट रहेगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके बाद 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। इसका असर पूरे हरियाणा को देखने को मिलेगा।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार 28-29 अप्रैल को प्रदेश में कहीं बरसात की संभावना नहीं है। वहीं 30 अप्रैल को पंचकूला व यमुनानगर तथा एक मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author