Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, देखें आज कहां-कहां होगी बारिश

Haryana Weather update: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक से साथ 30-40 km की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। ...

Haryana Weather update: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक से साथ 30-40 km की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। इसे प्री मानसून की बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक देगा। 3 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से हरियाणा में एक्टिव हो जाएगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से 19 जून तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

हरियाणा में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम बदलने की संभावना बन रही है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने के आसार है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

3 दिन कहां कितनी बारिश होगी…

17 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में बारिश के चांस नहीं है। कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 फीसदी बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत तक बरसात के आसार है।

18 जून को सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के आसार कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

19 जून को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 फीसदी तक बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी तक बारिश के आसार है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author