Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को 16 जिलों में बारिश की संभावना है।
30 मई को पूरे प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना। हरियाणा के 5 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश के आसार है। वहीं 4 जिलों जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25 से 50 फीसदी और 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
31 मई को 4 जिलों में तेज बारिश
कल 31 मई को हरियाणा के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
1 जून को 16 जिलों में बारिश
1 जून को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है।








