Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कई दिनों से कभी बारिश तो कभी गर्मी का माहौल बना हुआ है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। आइए जानें आज कहां-कहां पर बारिश होगी।
आने वाले 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बुधवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदला देखने को मिला। जिसके चलते रोहतक में बारिश हुई। वहीं भिवानी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
10-11 को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई को हरियाणा के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनागर और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।
12 जिलों, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा।रेवाड़ी होटल





