Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

  Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार बारिश के बाद आज मौसम साफ हो गया है। आज हिसार और गुरुग्राम सहित कई जिलों में धूप निकली हुई है। 24 जून का मानसून सक्रिय होने के बाद 28 तारीख से लगातार ...

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार बारिश के बाद आज मौसम साफ हो गया है। आज हिसार और गुरुग्राम सहित कई जिलों में धूप निकली हुई है। 24 जून का मानसून सक्रिय होने के बाद 28 तारीख से लगातार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 5 जुलाई तक बारिश के आसार जताए है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 फीसदी बारिश की संभावना जताई है। बाकी 19 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।

4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author