Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से ही मौसम बदलने वाला है। इसके चलते कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिससे तापमान में ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से ही मौसम बदलने वाला है। इसके चलते कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने के आसार है। जिससे तापमान में फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, रात के समय बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा मौसम का पूर्वानुमान

वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने भी मौसम से संबंधित जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से 16 अप्रैल को फिर से हरियाणा के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते 16 अप्रैल की रात को प्रदेश में बूंदाबांदी होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

वहीं पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक मौसम आमतौर पर ड्राई रहेगा। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author