Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से छह दिन तक लगातार होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, ये रही मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में कल से मौसम बदलने वाला है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि, मौसम विभाग ने वेदर की ताजा रिपोर्ट जारी की है। जिसके हिसाब से प्रदेश ...

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में कल से मौसम बदलने वाला है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि, मौसम विभाग ने वेदर की ताजा रिपोर्ट जारी की है। जिसके हिसाब से प्रदेश में 30 अप्रैल से लेकर 5 मई तक झमाझम बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश में लगातार छह दिनों तक बारिश होगी।

आइए जानते हैं कि 30 अप्रैल से लेकर मई तक मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

30 अप्रैल को हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

-मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

1 मई को हरियाणा इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग की मानें, तो 1 मई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा यमुनानगर,  कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल और जींद में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल और जींद में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

2 मई को हरियाणा इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग की मानें, तो दो मई को राजधानी चंडीगढ़, अंबाला, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, अम्बाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में तेज हवाएं भी चलेंगी।

3 मई को हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD की मानें, तो चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा झज्जर,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,फतेहाबाद,जींद,भिवानी,चरखी दादरी,सिरसा और हिसार में भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

4 और पांच मई को भी येलो अलर्ट

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मौसम विभाग ने चार और पांच मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये रही मौसम विभाग की रिपोर्ट 

Haryana Weather Update: There will be continuous rain with storm in Haryana for six days from tomorrow, here is the latest report of the Meteorological Department

About the Author