Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 23 मई से लेकर 28 मई तक बारिश तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि छह दिनों तक प्रदेश के किन जिलों में बारिश होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की संभावना है।
24 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 24 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू/गर्म रात चलने की संभावना है।
25 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
IMD ने 25 मई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने/गर्म रात होने की संभावना है। इनमें कैथल, करनाल, जिंद, गुरूग्राम में पृथक स्थानों पर होता है। महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी, दादरी,फरीदाबाद,सोनीपत,पानीपत,झज्जर,रोहतक,मेवात और पलवल शामिल है।
26 मई को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों ने 26 मई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना बनी हुई है।
27 को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की मानें, तो 27 मई को चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल और सोनीपत जिले में बारिश की संभावना है। वहीं कैथल, जींद में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिले में भी बारिश की संभावना है।









