Haryana Weather Update: हरियाणा के 9 शहरों में 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 20 दिन बाद होगी मानसून की एंट्री

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के बाद फिर से गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी के प्रभाव से उमस भी बढ़ गई है। शनिवार को हरियाणा के 9 शहरों का तापमान 40 ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के बाद फिर से गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी के प्रभाव से उमस भी बढ़ गई है। शनिवार को हरियाणा के 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल 9 जून से एक बार फिर लू के थपेड़े महसूस किए जाएंगे। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के 11 जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू का असर देखा जा सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गर्मी की वजह से हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 41-44°C के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़ समेत हरियाणा के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 37-40°C के बीच दर्ज किया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 9 जून तक मौसम खुश्क रहने वाला है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच-बीच में हलके बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author