Haryana Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी आसमान से आग की तरह बरस रही है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पशु पक्षियों को ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी आसमान से आग की तरह बरस रही है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पशु पक्षियों को लू से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अगले 3 दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ेगी।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान समामन्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। हरियाणा का हिसार सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी
भिवानी के DC महाावीर कौशिक ने पशुपालकों से से कहा कि वे पशुधन को लू और अधिक गर्मी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुपालन की एडवाइजरी के बारे में पशुपालकों में जागरूकता लाएं।

पशुपालन विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सलाह दी है कि अपने पशुओं के लिए आवास गृह, पशु शेड की व्यवस्था करें।
दोपहर में पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे आराम कराएं। 45 डिग्री से अधिक तापमान होने पर पशुओं के आवास गृह की खिड़की दरवाजों पर गीले पर्दे से बचाव करें। दुधारू पशुओं के लिए कूलर की व्यवस्था भी की जा सकती है। पशुओं एवं पक्षियों के लिए दिन में 4-5 बार स्वच्छ एवं ठण्डे जल की व्यवस्था करे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author