Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम, 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया ये अपडेट

Haryana Weather Update:  हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। ये ही वजह है लोगों को मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ है और दिन में ...

Haryana Weather Update:  हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। ये ही वजह है लोगों को मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ है और दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि, फरीदाबाद, हिसार और नारनौल जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को मौसम से जुड़ा ताजा अपड़ेट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 से 13 मार्च तक हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 13 और 14 को हल्की बूंदाबांदी भी बो सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

11 और 12 मार्च को हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने भी प्रदेश के मौसम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 13 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके कारण  9 मार्च रात से 13 मार्च तक हवाएं चलेगी। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 11 और 12 मार्च के दौरान प्रदेश में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे मौसम फिर से करवट ले सकता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author