Haryana Weather Update: हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से दिखाई देगा। पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश और 50km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि करीब एक हफ्ते से पूरे हरियाणा में मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से 23 मई से 29 मई तक बारिश की संभावना जताई है। इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। मई में हरियाणा में उम्मीद से ज्यादा बरसात हुई। करीब 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
एक दिन पहले 6 जिलों में हुई बारिश
एक दिन पहले 1 जून को हरियाणा के 5 जिलों में नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में बारिश की संभावना है। बाकि जगहों पर भी बारिश दर्ज की गई।
भिवानी और चरखीदादरी में दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, हिसार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था।








