Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के 6 जिलों बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के 6 जिलों बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को 6 जिलों में 25 प्रतिशत बारिश के आसार है। इनमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल है। वहीं अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 11 मई को प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना है।

वहीं 14 जिले सिरसा, कुरुक्षेत्र , हिसार भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद मेवात और पलवल में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

12-13 मई को तीन-तीन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 10 मई शनिवार के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 11 मई को हरियाणा के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवलव व मेवात में आंधी, बिजली गरज और चमक के साथ 40 से 50 km प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं 12 से 13 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के आसार है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में गरज और चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन तापमान में गिरावट बने रहने के आसार है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author