Haryana Weather Update: हरियाणा के 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में बुधवार रात से मौसम बदल गया। इस दौरान सोनीपत, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुना नगर में भारी बारिश हुई। जबकि हिसार, झज्जर,झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम आंधी चली। मौसम विभाग ने ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में बुधवार रात से मौसम बदल गया। इस दौरान सोनीपत, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुना नगर में भारी बारिश हुई। जबकि हिसार, झज्जर,झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम आंधी चली।

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में येलो अलर्ट और 4 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने आज 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में यलो अलर्ट और 4 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। लू के अलर्ट को देखते हुए हरियाणा के 6 जिलों के स्कूलों का समय भी बदला गया है।

इन जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में हीटवेव का यलो अलर्ट है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 23 मई को यमुनानगर और पंचकूला में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24 मई को प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने 25 मई को प्रदेश के 15 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, वहीं अन्य 7 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author