Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश का अलर्ट

हरियाण में आज रात से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। 14 से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

हरियाण में आज रात से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। 14 से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करने पड़ सकता है।

पश्चिमी हवाओं से हरियाणा में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी । वहीं वर्तमान में दिन के तापमान में रोजाना 1 डिग्री बढ़ोत्तरी हो रही है। हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.3 डिग्री पर पहुंच गया।

अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं रात के तापमान में भी इजाफा होगा। हरियाणा में रात का तापमान ज्यादातर जिलों में 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच है। पलवल और रोहतक में तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया है।

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान पश्चिममी विक्षोभ की वजह से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं के रूख में बदलाव के कारण राज्य में अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।

13 मार्च रात से 15 मार्च तक बारिश संभव
हरियाणा में कल 13 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 13 मार्च रात से 15 मार्च तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते दिन तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !
About the Author