Haryana Weather Update: जानें हरियाणा में पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम, किस दिन होगी बारिश और कितना रहेगा तापमान?

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में आज यानी सोमवार को बदलाव देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें, आज से लेकर शनिवार यानी 15 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान  वहीं ...

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में आज यानी सोमवार को बदलाव देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें, आज से लेकर शनिवार यानी 15 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान  वहीं 13 और 14 को प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद भी कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते मौसम कैसा रहेगा।

10 मार्च 2025: दिन सोमवार- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

11 मार्च 2025: दिन मंगलवार- अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश नहीं होगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

12 मार्च 2025 :  दिन बुधवार-  अधिकतम तापमान 36.16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

13 मार्च 2025:  दिन गुरुवार: अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

14 मार्च 2025: दिन शुक्रवार : अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

15 मार्च 2025 : दिन शनिवार : अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है।

16 मार्च 2025: रविवार : अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं इस दिन आसमान साफ रह सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author