Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 12 और 13 मार्च के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD का कहना है कि 12,13 और 14 मार्च को प्रदेश के ...

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD का कहना है कि 12,13 और 14 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कहां-कहां बारिश की संभावना है।

दरअसल, मौसम विभाग ने 12 और 13 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 12 मार्च को कहां-कहां बारिश होगी। इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। वहीं 13 और 14 मार्च के लिए भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में 13 मार्च को यहां होगी बारिश

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और बाकी जिलों में सूखा रहेगा। चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

हरियाणा में 14 मार्च को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की भी संभावना है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में सोमवार रात से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जिसके चलते आज के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आ यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

daily report har images 2

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author