Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से लगातार तीन दिनों तक भारी बारीश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों मे तेज हवाओं ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से लगातार तीन दिनों तक भारी बारीश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों मे तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके असर मार्च के पहले हफ्ते तक रहेगा।

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 26,27 और 28 फरवरी को लगातार बारिश होने की संभावना है। आज यानी बुधवार को चंडीगढ़, पंचकुला, में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथा, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

वहीं गुरुवार को चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान/बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत,जींद,हिसार,फतेहाबाद,सिरसा,रोहतक,भिवानी और चरखी दादरी
जिले में भी बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

28 फरवरी को भी प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 

वहीं मौसम विभाग ने 28 फरवरी यानी शुक्रवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकुला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र करनाल और पानीपत जिले और एटी
राज्य के शेष भागों में अलग-थलग स्थान पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं इस दौरान पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कल से दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी।

 

haryana weather, haryana mausam news, haryana mausam, haryana rain alert, haryana musam ki jankari, haryana mausam update

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author